सच खबर, गढ़वाः उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा आज समाहरणालय गढ़वा स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया, जिनमें जन सुविधा केंद्र, सामाजिक सुरक्षा, जिला निर्वाचन कार्यालय, जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला परिवहन कार्यालय, जिला खनन कार्यालय, जिला शिक्षा कार्यालय, डीआरडीए कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, जिला विकास कार्यालय, जिला स्थापना कार्यालय, विधि शाखा समेत अन्य कार्यालयों का एक-एक कर उन्होंने निरीक्षण किया। कार्यालय में अनुपस्थित पाए गये कर्मियों से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय आने तथा कार्यालय के साफ-सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।