भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को हाई कोर्ट से मिली जमानत कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

धनबादः धनबाद के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद मंगलवार देर शाम धनबाद जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से छूटने के बाद मौके पर जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर उन्होंने नौ जनवरी को धनबाद कोर्ट में सरेंडर किया था। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर एक वारंटी को जबरन पुलिस हिरासत से छुड़ाने का आरोप लगा है। इसी मामले में उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर धनबाद कोर्ट में सरेंडर किया था। तभी से वह धनबाद जेल में बंद थे। वहीं हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद धनबाद जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने खुद को निर्दाेष बताते हुए विरोधियों द्वारा फंसाए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *