सच खबर, मेदिनीनगरः प्रखंड नीलांबर-पीतांबरपुर के ग्राम पंचायत पूर्णाडीह शिव मंदिर प्रांगण में पांकी विधायक शशि भूषण मेहता श्रीरामचरितमानस नवाहन पारायण पाठ महायज्ञ कार्यक्रम में उपस्थित हुए और आचार्य से आशीर्वाद ग्रहण किया। इस यज्ञ कमेटी के लोगों ने फूल माला और शॉल देकर सम्मानित किया इस कमेटी के लोगों को श्री मेहता ने 11,000 का सहयोग राशि दी और इस कमेटी को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। मौके पर उपस्थित डब्लू राय, प्रोफ़ेसर बच्चन ठाकुर, चंदन सिंह, वशिष्ठ सिंह, एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।