सच खबर, पांकीः पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित अनजान शाहदाता के दरगाह पर पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह मंत्री प्रतिनिधि कांग्रेसी नेता रुद्र शुक्ला ने चादर पोसी कर पुरे पांकी विधानसभा क्षेत्र के अमन चौन खुशहाली की कामना किया।’ गोपालगंज कमेटी ने रुद्र शुक्ला को पगड़ी पोशी कर एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। श्री शुक्ला ने कहा कि हर वर्ष अनजान शाहदाता दरगाह पर उर्स के अवसर पर भारी संख्या में पूरे जिले भर से लोग अपनी फरियाद को लेकर आते हैं और बाबा के दरगाह में अपनी अर्जी लगाते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है मैंने भी चादर चढ़ाकर बाबा से पाकी विधानसभा की खुशहाली सुख शांति की कामना की है।