सच खबर, मेदिनीनगरः भाजपा के वरिष्ठ नेता परशुराम ओझा ने उपायुक्त और नगर आयुंक्त को पत्र लिखकर पंपू कल बलेवाटीकर में दोनों मोटर पंप के खराब हो जाने के कारण उत्पन्न समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। श्री ओझा ने कहा है कि पंपू कल बेलवा टिकर मे दो नया मोटर लगाया गया था और दोनों मोटर खराब हो जाने के कारण बेलवा टिकर, जेलहाता ,मजिस्ट्रेट कॉलोनी सभी जगह पानी बंद हो गया है । श्री ओझा ने आगे कहा है कि कई साल से दोनों मोटर खराब था, पर नया मोटर लगाया गया पर यह बहुत जल्दी खराब हो चुका है, जो जांच का विषय है। पंप को खराब होने के कारण स्टेशन टंकी पर पानी नहीं चढ़ाया जा रहा है। इस स्टेशन के पास टंकी से फोर्स के टैंकर में भी दिया जाता है । यहां तक की फायर बिग्रेड आग लगने के बाद पानी वहीं से लिया जाता है, लेकिन आज तीन दिन हो गए हैं,लेकिन अभी तक मोटर बना नहीं है। 12ः00 बजे दिन तक एक मोटर को कंप्लीट करने में विभाग लगा हुआ है। विभाग का इस तरह का रवैया रहा शहरवासी को काफी गर्मी में पानी की समस्या हो सकती है। इसलिए हम आपसे मांग करते हैं कि नया मोटर किस कारण खराब हुआ इसकी जांच कराने की आवश्यकता है। साथ ही जानकारी देना चाहते हैं कि दोनों मोटर 4 मार्च 2022 को लगा था आज 1 मार्च है 2023 हैं।