वर्ना सदन से इस्तीफा दे देगेंः विधायक कमलेश सिंह

सच खबर, मेदिनीनगरः हुसैनाबाद अंचल पदाधिकारी नंद कुमार राम अपने अधिकारो का गलत प्रयोग कर रहे है और क्षेत्र की जनता उनके गलत कामो से त्रस्त हो चूकी है और इससे संबंधी मामालो को विधायक हुसैनाबाद कमलेश कुमार सिंह ने झारखण्ड विधानसभा मे उठाया था ।इस पर विभागीय मंत्री ने अपने जवाब में अंचल पदाधिकारी पर कार्यवाई की बात नहीं कही और उनका बचाव किया हैै। इससे आक्रोशित होकर कमलेश सिंह ने सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कही है । आगे उन्होने कहा कि अंचल पदाधिकारी कई जमीनों को इधर से उधर कर दे रहे हैं। अभी हाल का मामला है ये पदाधिकारी ने गलत ढंग से एक जमीन; जिसका रकबा 4 एकड 63 डीसमिल है। ऐसे आदमी के नाम से रसीद काट दिया है, जिसका जन्म एक जुलाई 2021 को हुआ ही नहीं है।  ऐसा लगता है कि हुसैनाबाद अंचल पदाधिकारी को कुछ सपना भी आता है । इस पर जब मैने सदन मे उठाया तो मत्री का जवाब भी सतोंषप्रद्र नहीं रहा । ऐसे में जनता का काम होना मुश्किल है। यदि अंचल पदाधिकारी पर कार्यवाही नहीं हुई तो वे सदन से इस्तीफा दे देगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *