मासिक पत्रिका ‘अरण्य वाणी’ के जल-विशेषांक का किया गया विमोचन

सच खबर, हुसैनाबादः हुसैनाबाद नगर पंचायत के जपला-देवरी रोड स्थित बालाजी कॉम्प्लेक्स के इंग्लिश ज़ोन संस्थान में साहित्य, कला एवं संस्कृति की प्रगतिशील संस्था मौसम के तत्वावधान में अरण्य वाणी के जल-विशेषांक का विमोचन किया गया। विमोचन करने वालों में बतौर मुख्य अतिथि प्रखर समाजसेवी मिथलेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर राम उर्फ़ छठन, सांसद प्रतिनिधि श्रवण कुमार अग्रवाल, वार्ड पार्षद राजेंद्र पाल, युवा समाजसेवी मनोज शर्मा, सैयद मुसवी रज़ा, संस्था मौसम के अध्यक्ष सह पत्रिका के संपादक विनोद सागर, कथाकार विपिन बिहारी, प्रो. डॉ. आलोक रंजन कुमार, संस्था मौसम के सचिव मनोज कुमार प्रजापति, सक्सेस पब्लिक स्कूल के निदेशक मो. नासिर आदि ने किया। मौक़े पर बतौर मुख्य अतिथि मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश की सबसे लोकप्रिय पत्रिका अरण्य वाणी है, जो निरंतर समाज में सकारात्मक परिवर्तन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस पत्रिका के संपादक विनोद सागर सफल संपादन के लिए बधाई के पात्र हैं, वहीं विशिष्ट अतिथि रामेश्वर राम उर्फ़ छठन ने कहा कि अरण्य वाणी का यह जल-विशेषांक साहित्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि विसंगतियों के खि़लाफ़ मुखर होकर आवाज़ उठाने वाली पत्रिका अरण्य वाणी पूरे देश स्तर पर हुसैनाबाद का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य कर रही है। मनोज शर्मा ने कहा कि अरण्य वाणी पत्रिका के मार्फ़त समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो कि सराहनीय है। वार्ड पार्षद राजेंद्र पाल ने कहा कि जल की समस्या विश्वव्यापी समस्या है और इसके निराकरण का हल पत्रिका में निहित है। मौक़े पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद सागर ने की। वहीं मंच संचालन प्रो. डॉ आलोक रंजन कुमार ने किया। कार्यक्रम का धन्यवाद-ज्ञापन श्रवण कुमार अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नितिन सिंह, अभिषेक सिंह, संजय सोनी, संतोष ठाकुर, धनंजय कुमार, नरेंद्र कुमार, अनुराग कुमार उर्फ़ राहुल बाबू, पप्पू कुमार, सरवर जी, जितेंद्र रावत, चंदन कुमार चौधरी, विकास कुमार, पवन कुमार सिंह, उत्तम कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *