सच खबर, मेदिनीनगरः पांकी प्रखण्ड के कोनवाई स्थित शिव मंदिर परिसर मे आयोजित रूद्र महायज्ञ सह शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा हेतु सात दिवसीय ‘श्रीमद भागवत कथा सह महायज्ञ’ का आज छठवाँ दिन होने के कारण पूजन व यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। सनातन संस्कृति का आचरण हेतु जब मानव जीवन में जागरूकता होती है तो क्षेत्र की सुख शांति के लिए ऐसे महायज्ञ जैसे कार्यक्रम के अनुष्ठान किए जाते हैं सुख,शांति,समृद्धि,स्वास्थ्य,सुरक्षा संकल्प हेतू कोनवाई में महायज्ञ का आयोजन किया गया है। श्री रविशंकर महाराज ने कहा कि यज्ञ स्थल का दर्शन करने मात्र से जीवन के सभी पाप स्वतरू नष्ट हो जाते हैं,,! महायज्ञ में श्रद्धालुओं का अटूट श्रद्धा और भगवत प्रेम देखने को मिल रहा है।प्रतिदिन की भांति सभी यजमान अपनी घर्मपत्नी के साथ पूजन में बैठे, दोपहर में खिचडी महाभोग वितरण किया गया।