राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सच खबर, रामगढ़ः विश्व यक्ष्मा दिवस के उपलक्ष्य में 24 फरवरी 24 मार्च तक राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसका थीम ‘यश वी केन इंड टीबी ’ निर्धारित है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर पिरामल स्वास्थ्य द्वारा विभिन्न क्षत्रों में सामुदायिक बैठक कर लोगों को जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पतरातू प्रखंड के घुटवा और कुरसे क्षेत्र में सामुदायिक बैठक कर लोगों को टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी को टीबी के इलाज, रोग होने पर निःशुल्क दवा वितरण एवं इलाज के दौरान हर माह 500 रुपये दिए जाने की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *