शांति समिति की बैठक की बैठक में षांतिपूर्वक रामनवमी और षब-ए-बरात मनाने की अपील की गई

सतबरवाः सतबरवा थाना परिसर में शुक्रवार को होली एवं शबे बरात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकिशोर प्रसाद ने की । वही संचालन थाना प्राभारी अमित कुमार सोनी ने किया।मौके पर बी डीओ श्री प्रसाद ने दोनों समुदाय के लोगो को संम्बोधित करते हुए शांति पूर्वक होली एवं शबे बरात पर्व मनाने की अपील की।,साथ ही शराब की सेवन नहीं करने कि हिदायत दी। वही थाना प्रभारी अमित कुमार सनी ने दोनों समुदाय ने कहा कि आप अपने अपने त्यौहार को अपने परिवार के साथ मिलजुल कर शांति पूर्वक मनाएं वही असामाजिक तत्वों को हिदायत देते हुए कहा कि होली और शबे बरात की पावन पर्व पर पर किसी तरह का हुड़दंग न करें । ऐसे किसी भी तरह का कोई कार्य करने की कोशिश करेंगे तो पुलिस आपके साथ किसी भी तरह का रियायत नहीं बरतेगी ,जिसकी सारी जिम्मेदारी आपकी होगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो ने संबोधित किया और दोनों समुदाय हो को शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने का अपील की है। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष राजकुमार यादव, सुरेंद्र प्रसाद ,पांची मुखिया गिरवर राम ,भोलाराम मोहम्मद जुबेर अंसारी, हदीस मियां, बाबर खान ,असलम मियां, आनंद कुमार सिंह, सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *