छतरपुर में खुला बंधन बैंक का नया ब्रांच

सच खबर, छतरपुरः छतरपुर नगर क्षेत्र के एनएच 98 पर स्थित गोल लक्ष्मी मोहल्ले में शुक्रवार को बंधन बैंक का नया ब्रांच खोला गया। मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि अरविंद कुमार तथा बैंक के एरिया मैनेजर सुकुमार हलधर के द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। मौके पर मौजूद बंधन बैंक एरिया मैनेजर सुकुमार हलधर ने बताया कि छतरपुर क्षेत्र में जरूरतों को देखते हुए बैंक की नई ब्रांच का उद्घाटन किया गया, जिससे व्यसायियों तथा आमजनों एवं महिलाओं को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मौके पर दो स्थानीय महिलाओं को रोजगार के लिए 40-40000 का ऋण भी प्रदान किया गया। ब्रांच प्रबंधक के रूप में जितेंद्र राम ने उपस्थित अतिथियों तथा आम जनों का स्वागत किया तथा बेहतर बैंकिंग सुविधा देने की बात कही। उक्त मौके पर छतरपुर थाना के एसआई नीलांबर यादव, बंधन बैंक के एडीएम पार्थ पात्रा, आरओ मुकेश कुमार, विश्वनाथ चंद्रवंशी, अनु देवी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *