‘मिशन समृद्धि’ संस्था ने मनाया महिला दिवस सह होली मिलन समारोह

सच खबर, मेदिनीनगरः मिशन समृद्धि संस्था ने कल पांकी रोड जनकपुरी में निःशुल्क चल रहे समृद्धि की पाठशाला में समृद्धि टीम एवं पाठशाला के बच्चों ने मिलकर महिला दिवस सह होली मिलन समारोह साथ-साथ कविता पाठ का भी आयोजन हुआ। संस्था की महिलाओं की टीम में जोश जज्बा और जुनून भरा है, तभी तो निरंतर समृद्धि की रोटी , समृद्धि की पाठशाला महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कभी रुका नहीं। महिलाओं की मजबूत कार्य शैली के कारण यह संस्था महिलाओं को समर्पित है। मेदिनीनगर दूरदर्शन से मीरा जी का आगमन मुख्य अतिथि के रूप में हुआ, लेकिन उन्होंने कहा कि हम सबमें से कोई मुख्य नहीं, बल्कि इस संस्था की सभी महिलाएं बेमिसाल हैं। वंदना श्रीवास्तव रंजीता कुमारी खुशी और प्रिया कुमारी ने कविता पाठ किया। आशा शर्मा ने महिलाओं को उपहार के साथ मिशन समृद्धि का बैज स्वयं बनाकर सबों को भेंट किया। आकाशवाणी उद्घोषिका तथा सदस्य शालिनी श्रीवास्तव ने अपने गीतों से सबका मन मोह लिया। बैजन्ती गुप्ता, वीणा गुप्ता, सरोज मिंज ,लीलावती, संध्या, नीलम एवं अन्य सभी की उपस्थिति और बच्चों के क्रियाकलापों ने कार्यक्रम को और भी सुंदर बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *