लौंग लाइफ केयर हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन 16 व 17 मार्च को

सच खबर, मेदिनीनगरः पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में संचालित लौंग लाइफ केयर हॉस्पिटल एवं अंधापन नियंत्रण उन्मूलन, झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 16 व 17 मार्च को मोतिताविंद का निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा। यह ऑपरेशन शहर के सद्दीक मंजिल चौक स्थित लौंग लाइफ केयर हॉस्पिटल में होगा। मोतियाबिंद का ऑपरेशन देश के मशहूर नेत्र सर्जन डॉ. ध्रुव ज्योति सरकार करेंगे। इनके साथ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एस. सिंह भी रहेंगे। मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले मरीजों का स्क्रीनिंग टेस्ट 12,13 व 14 मार्च को लौंग लाइफ केयर हॉस्पिटल में किया जायेगा। मरीजों का रजिस्ट्रेशन, जांच, दावा, चश्मा व ऑपरेशन निःशुल्क होगा। मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले मरीज लौंग लाइफ केयर हॉस्पिटल में पहुंच कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। गौरतलब है को इस हॉस्पिटल में हर साल मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाता है। साथ ही समय-समय पर जांच शिविर लगा कर कई अन्य रोगों का भी निःशुल्क जांच कर उसका ईलाज किया जाता है। लौंग लाइफ केयर हॉस्पिटल के निदेशक डा ए अंसारी ने बताया कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले मरीज अस्पताल में पहुंच कर अपना निबंधन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पलामू से अंधापन नामक बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। इसी प्रयास के तहत मोतियाबिंद के ऑपरेशन का कार्यक्रम रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *