विधायक राम चंद्र चन्द्रवंशी ने अपने कार्यकाल में शिक्षा माफिया के रूप में कार्य किया है: झामुमो

सच खबर,मेदिनीनगरः मेदिनीनगर शहर के परिसदन भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे,जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने किया प्रेसवार्ता की। केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि विश्रामपुर विधायक राम चन्द्र चन्द्रवंशी ने विधानसभा में मंत्री मिथलेश ठाकुर के भाई पर टेंडर का कागजात फड़वाने का आरोप लगाया था , उसके बाद मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा था कि इसका सबूत दंे; अगर इस बात में सच्चाई होगी तो मैं इस्तीफा दे दूंगा , लेकिन विश्रामपुर विधायक राम चंद्र चन्द्रवंशी ने मंत्री की चैलेंज को स्वीकार नही किया ।  वही धीरज दुबे ने बताया कि विश्रामपुर विधायक राम चंद्र चन्द्रवंशी ने अपने कार्यकाल में शिक्षा माफिया के रूप में कार्य किया है । पहाड़ो को काटकर मेडिकल कॉलेज , इंजीनियर कॉलेज का निर्माण करवाया है। उन्होंने सिर्फ शिक्षा माफिया के रूप में व्यवसाय का कार्य किया है। मौके पर सचिव सानू सिद्दकी, दीपक तिवारी , सुनील तिवारी समेत कई नेता और कार्यकर्ता रहे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *