सीतामढ़ी में डीजे की आवाज से दूल्हे की मौतः पहले घबराहट हुई, जयमाला के बाद स्टेज पर बेहोश होकर गिरा

पटनाः सीतामढ़ी में बुधवार को जयमाला के दौरान दूल्हा स्टेज पर ही बेहोश हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान दूल्हे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इस आवाज की वजह से दूल्हे की तबीयत बिगड़ने लगी थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुई है। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव की है। दूल्हे ने कई बार डीजे को दूर ले जाने को कहा, लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण जयमाल खत्म होते ही दूल्हा अचानक स्टेज पर बेहोश होकर गिर गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान परिहार के मनिथर गांव वार्ड-9 के रहने वाले स्वर्गीय गुदर राय के बेटे सुरेंद्र कुमार (30) के रूप में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *