भाजपा की पूर्वाेत्तर राज्यों में और रामगढ़ मंे सुनीता चौधरी की जीत पर भाजपा ने निकाला भव्य जुलूस

सच खबर, मेदिनीनगरः भाजपा ने पूर्वाेत्तर के राज्यों त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है एवं मेघालय में भी सरकार बनाने की राह पर अग्रसर है। साथ ही साथ रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी की जीत पर पार्टी ने मेदिनीनगर के गीता भवन से राजेंद्र चौक तक भव्य विजय जुलूस निकाला गया पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटी। मौके पर भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि त्रिपुरा, नागालैण्ड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनावों परिणाम सामने आए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है। नागालैण्ड में भारतीय जनता पार्टी अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। मेघालय में पिछले चुनावों में पार्टी को सीटें मिली थीं। इस बार उससे ज्यादा सीटें मिली हैं और पार्टी का वोट शेयर भी बढ़ा है। यह दर्शाता है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास के जिस मंत्र पर चल रही है, उस पर जनता विश्वास कर रही है। साथ ही एनडीए गठबंधन ने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर बता दिया है कि जनता ने प्रदेश की सरकार को नकार दिया है और आने वाले चुनाव में पूरी तरह से वर्तमान सरकार का सफाया हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *