अर्जुन सिंह हत्याकांड के चारों आरोपी पकड़ाये

सच खबर, चैनपुरः चैनपुर पुलिस ने एक वर्ष पूर्व हुए अर्जुन सिंह हत्याकांड का खुलाशा कर लिया है और चार अपराधियों की गिरफ्तारी भी हो गयी है। चैनपुर पुलिस ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि दिनांक 24/02/2022 को सुबह करीब 7ः00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नावाडीह, थाना रामगढ़, जिला पलामू के पूर्व मुखिया कमलेश उरांव के कुआं में एक शव पड़ा हुआ है। पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशासानुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु तुरंत घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया कुआं से शव को निकालकर स्थानीय ग्रामीणों से पहचान कराया गया लेकिन शव का पहचान नहीं हो पाया तब उसका वीडियो ग्राफी कर आसपास के थाना प्रभारी को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया, और व्हाट्सएप ग्रुप एवं मीडिया ग्रुप में भी अज्ञात लाश का पहचान हेतु भेजा गया उसके बाद अज्ञात शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल भेजा गया दिनांक 02/03/ 2023 को दूरभाष के माध्यम से मृतक के भाई के द्वारा बताया गया कि शव उनके भाई का है जिसका नाम अर्जुन सिंह उम्र 26 वर्ष पिता जटा सिंह ग्राम गोवर्धन थाना रमकंडा जिला गढ़वा है शव का सत्यापन होने के उपरांत विभिन्न बिंदुओं पर अनुसंधान किया गया विभिन्न बिंदुओं एवं तकनीकी अनुसंधान के मदद से बीना देवी पति मंदिर कोरबा का संबंध मृतक अर्जुन सिंह से होने की बात प्रकाश में आई उसके पश्चात सबीना देवी को थाना लाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के क्रम में पता चला कि सबीना देवी के मोबाइल फोन पर अर्जुन सिंह के द्वारा कॉल किया गया था। उसके बाद दोनों के बीच में बातचीत का सिलसिला जारी हो गया तथा यह दोनों मिलने जुलने लगे और फोन पर बातचीत भी जारी रहा। करीब डेढ़ महीना पूर्व मंदीप कोरबा के द्वारा अपनी पत्नी को अंजाम व्यक्ति से बात करते हुए पकड़ा गया तथा मनदीप कोरबा द्वारा अपनी पत्नी को बातचीत करने हेतु मना किया गया तो सबीना देवी बातचीत बंद करना चाही परंतु अर्जुन सिंह द्वारा इंकार कर दिया गया और उसके द्वारा सबीना देवी को अपने साथ ले जाने हेतु दबाव बनाया जाने लगा इस बात के बारे में सबीना देवी द्वारा अपने पति को बताया गया यह बात सुनने पर पति के द्वारा अर्जुन सिंह को मारने का षड्यंत्र बनाया गया जिसमें सबीना देवी के दो बहने भी शामिल थीं। दिनांक 23/02/2023 को मंदिप कोरवा के द्वारा अपनी पत्नी से झांसा देकर रात्रि में घर के बगल में अर्धनिर्मित घर मे बुलाया तथा रात्रि करीब 12-01 बजे योजना के तहत मनदीप कोरवा, सवीना देवी, सीमा देवी, मीणा कोरवा एक साथ में गए तथा चारों के द्वारा अर्जुन सिंह का हत्या कर दिया गया हत्या करने के पश्चात अर्जुन सिंह के हाथ पैर और मुंह बांध दिया गया तथा उसके पेट में रखे मोबाइल फोन आधार कार्ड को निकालकर आधार कार्ड एवं दोनों सिम को जला दिया गया शव को बगल के कुआं में डाल दिया गया ताकि किसी को कुछ पता नहीं चल सका और मोबाइल फोन को घर में छिपा दिया गया जिसको अनुसंधान के क्रम में बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *