सच खबर, मेदिनीनगरः नावाटोली स्थित लिलिपुट ए प्ले स्कूल में शनिवार को होली का त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सभी बच्चों का स्वागत शिक्षिकाओं ने अबीर का टीका लगाकर किया। सभी बच्चों ने होली के गानों पर डांस कर खूब रंग जमाया। इसके बाद झाल बजाकर होली के गाने गाए गए जिसको बच्चों ने खूब एन्जॉय किया। बच्चों को हाथों में रंग लगाकर पाम पेंटिंग करवाई गई और होली सम्बंधित बहुत सारे गेम्स करवाए गए। स्कूल को रंग बिरंगे होली थीम से सजाया गया। स्कूल की प्राचार्या रेणु गोयल ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं, बच्चों और उनके अभिभावकों को भी होली की बधाई दी। उन्होंने होली का त्यौहार क्यों मनाते हैं यह बताते हुए कहा की यही एक अवसर है जब सभी छोटे बड़ों के साथ गले मिलने का अवसर प्राप्त होता है। स्कूल के निदेशक राजीव गोयल ने होली पर संदेश दिया कि होली आपसी सद्भाव और भाईचारे का पर्व है, इस पर्व में लोग आपसी शिकायतों को भुलाकर एक दूसरे को प्रेम के साथ रंग में सराबोर करते हैं। इससे सभी धर्मों के बीच एक दूसरे के प्रति प्रेम-लगाव और सामाजिक समरसता बढ़ाने का एक सार्थक मार्ग प्रशस्त होता है। होली कार्यक्रम को सफल बनाने में रश्मि हिम्मतरामका, मन्नत सिंह बग्गा, अमित सिंह, श्याम तिवारी, फ़लक,अनन्या, गणेश ,सृष्टि, राजनन्दिनी,मेघा,सानिया,अरीबा,पलक,नाज़िया,अदिति,अनामिका,ईशा,नगमा, सोनाक्षी,लक्ष्मी,वंशिका, तनु, अतिका, आशी, निशा, इंदिरा, नमिता, रानू, रानी यह सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं सक्रिय रहे।