सच खबर, पलामूः पोलपोल के बुनियादी विद्यालय मैदान में यूवा समाजसेवी सह पूर्व जीप उपाध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा होली मिलन सह भोजपुरी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन युवा समाजसेवी पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह के साथ पूर्व जीप अध्यक्ष प्रतिमा देवी, पूर्व उपाध्यक्ष विनोद सिंह, पूर्व नगर निगम उपाध्यक्ष मनोज सिंह, लातेहार बरवाडीह जीप सदस्य सन्तोषी शेखर के द्वारा सयुक्त रूप ने फीता काट कर किया गया। वही होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी कार्यक्रम के शुरुआत के पूर्व अतिथियों के द्वारा भोजपुरी स्टार सिंगर अदिति राज औऱ चंदन यादव समेत पर मौजूद सभी लोगों को गुलाल लगाकर होली अग्रिम बधाई दी गई। भोजपुरी स्टार चंदन यादव और अदिति राज के शानदार गीतों ने मौजूद लोगों को होली के उमंग में झूमने पर मजबूर कर दिया ।