जी फ्रेश क्रिस्टोफर सुपर मार्ट का उद्घाटन मेदनीनिगर की मेयर श्रीमती अरुणा शंकर जी ने किया

सच खबर, मेदिनीनगरः शाहपुर के पहले मार्ट जी फ्रेश क्रिस्टोफर सुपर मार्ट का उद्घाटन मेदनीनिगर की मेयर श्रीमती अरुणा शंकर जी ने किया। इस सुपरमार्ट की शुरुवात आयुषी एन्जेल मिंज ने की है। अरुणा शंकर ने उद्धघाटन के बाद खरीददारी भी की।
मेयर अरुणा शंकर ने संबोधित करते हुए कहा सुपरमार्ट का खुलना शाहपुर के लोगों के लिए तोहफा है, सभी समान एक छत के नीचे डिस्काउंट के साथ मिलना काफी सुखद है। आयुषी जी ने जो शुरुवात किया है इसके लिए शुभकामना देती हूं, इस कदम से लोगों की सेवा भी होगी और शाहपुर की तरक्की भी होगी। मार्ट के सभी समान बेहद ही अच्छे, ब्रांडेड और सही मूल्य पर हैं। मार्ट के खुलने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे, एक युवा लड़की का व्यवसायी के रूप में मजबूती से इतना अच्छा काम करना मेदनीनगर के लिए शुभ संकेत है।
आयुषी ने कहा शाहपुर में सुपर मार्ट होने से लोगों को काफी सुविधा होगी, खास कर गृहणियां, बुजुर्ग और लड़कियां जिन्हे काफी दूर शॉपिंग के लिए जाना पड़ता है, अब उन्हें आसानी होगी, सभी तरह के प्रोडक्ट चाहे वो किचन से जुड़े हों, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बेबी प्रोडक्ट्स, राशन की सामग्री और कई तरह के ब्रांडेड समान भी इस मार्ट में मिलेंगे। सबसे बड़ी बात है घर बैठ सभी लोग समान अपने घर पर भी मंगा सकते हैं, यहां निशुल्क होम डिलिवरी की भी सुविधा है। मुझे काफी खुशी हो रही है की अपने गृह क्षेत्र में मार्ट की सुविधा प्रदान कर, लोगों की मुश्किलों को हल कर पा रही हूं। इस मौके पर झामुमो नेता सन्नी शुक्ला, इंटक युवा अध्यक्ष शशांक सुमन, अभिजीत जॉन बेक, वार्ड पार्षद चंचला देवी, प्रमिला देवी, क्रिस्टोफर मिंज, रेणुका मिंज, बबलू गुप्ता, सुनील गुप्ता, सौरभ महतो, विजय चंद्रवंशी, पास्टर प्रशंसा राज, पास्टर सुभेंदु परिडा, फादर अमित खाखा, अमित कुमार, गुड्डू गुप्ता, चंद्रशेखर महतो, वासुदेव यादव, सहोदय कॉन्वेंट की सिस्टर्स सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *