सांसद आपकी पंचायत कार्यक्रम की तैयारी करते सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे जिला परिषद प्रमोद सिंह

सच खबर, मेदिनीनगरः दिनांक 5 मार्च 2023 को माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम जी चौनपुर प्रखण्ड के निम्नलिखित स्थानों/बुथ शक्ति केन्द्रों पर माननीय राष्ट्रपति जी के अभिभाषण का कार्यक्रम एवं सांसद आपके पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के तहत आपके पंचायत की जनसमस्याओं से अवगत होंगे। ग्राम पंचायत बुढ़ीवीर में राम मंदिर के प्रांगण में समय 10ः00 बजे, ग्राम रबदा पंचायत भवन में 12ः00 बजे, ग्राम खुरा पंचायत भवन में 1ः00 बजे, ग्राम बरांव उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में 4ः00 बजे। आप सभी ग्रामीण जनता से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर माननीय राष्ट्रपति जी के अभिभाषण को अवश्य सुनें और इसका लाभ उठाएं। कार्यक्रम की तैयारी करते जिला पार्षद प्रमोद सिंह सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे चैनपुर मंडल अध्यक्ष शशि भूषण पांडे पथरा मंडल अध्यक्ष सकेनद्र चौधरी कमल क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनोज चौधरी मुखिया साधु चौधरी मुखिया अरविंद तिवारी एवं अन्य लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *