सच .खबर, लातेहारः संत जोसेफ स्कूल में 10वीं एवं 12 वी के छात्रों को विदाई दी गई। महुआडांड़ संत जोसेफ स्कूल में दसवीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर सर्वप्रथम सभी के लिए सुख शांति के लिए प्रार्थना की गई। समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल प्राचार्य फादर दिलीप ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी स्कूल की सबसे कीमती सम्पत्ति होते हैं। उनके बिना शिक्षक और विद्यालय कुछ भी नहीं है। छात्र जीवन के लिये दसवीं एवं 12 की परीक्षा काफी अहम होती है। इस परीक्षा में बेहतर तरीके से सफलता पाने पर आगे के सफलता आपके रास्ते में होगी। उन्होंने परीक्षा के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।