एक बेहतर समाज निर्माण करने की कला हमें शिक्षकों द्वारा ही मिलती है

सच खबर, मेदिनीनगरः शिक्षक शब्द अपने आप में संसार को समाहित करने की क्षमता रखता है। ऐसा हमारे शास्त्रों में उल्लेख है कि अगर इस संसार में किसी की सबसे बड़ी अहमियत है तो वह शिक्षक की है । शिक्षक को भगवान से भी बड़ा माना जाता है। मां बाप तो हमें जन्म देते हे,ै परंतु संसार में रहने का ,जीवन जीने की और एक बेहतर समाज निर्माण करने की कला हमें शिक्षकों द्वारा ही मिलती है । ऐसे ही महान प्रतिभा के शिक्षक जगदीश सिंह, पूर्व सचिव, प्रभारी प्रधानाचार्य जो राजकीय उत्क्रमित हाई स्कूल चुरा दोहर में कार्यरत हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन बच्चों सिंचने में, एक बेहतर समाज का निर्माण करने में लगा दिया । उन्हें सेवानिवृत्त होने पर पूरे विद्यालय परिवार के सभी बच्चे , सभी शिक्षक गण तथा पूरे ग्रामीण जनता ने नम आंखों से विदाई दी । आज के दौर में शिक्षा जहां व्यवसायीकरण हो गया है वही एक निःस्वार्थ भाव से बच्चों को सिखाने का कार्य पूरे जीवन किया हैं । इस विदाई समारोह में उच्च विद्यालय परिवार के सेवानिवृत्त पूर्व सचिव अर्जुन राम, धीरेंद्र कुमार सिंह जो वर्तमान में टंडवा मध्य विद्यालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं तथा तथा वर्तमान सचिव सह प्रधानाचार्य विजयकांत प्रजापति ने कहा कि यह एक ऐसे शिक्षक हैं जो बच्चों को ना केवल पढ़ाने का कार्य करते हैं, बल्कि उनकी समस्याओं को समझ कर उसे निदान करने का सदैव कार्य किया है । समय पर विद्यालय पहुंचकर बच्चों को सवारने का कार्य किया है। वर्तमान शिक्षक के रूप में कार्यरत दिनेश कुमार ,शिल्पी कुमारी ,नंद कुमार वर्मा ,राजेंद्र नाथ तथा सीआरपी संजय कुमार ने कहा कि , समय का पाबंद, अनुशासन एवं स्किल से परिपूर्ण कार्यकाल रहा है । श्री जगदीश सिंह शिक्षक ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं हमेशा वह मार्गदर्शन करते रहते हैं शिक्षक समाज का आईना होते हैं जो बच्चों को सही दिशा में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं शिक्षक ही एकमात्र ऐसा सज्जन होते हैं जो अपने विद्यार्थियों को सफलता पर अपनी सफलता समझ कर खुशियां मनाते हैं विद्यार्थियों ने शिक्षक के सम्मान में विभिन्न प्रकार केसांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया साथ ही सभी ने अपनी भाव विहीन आंखों से अपने साथी को विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *