देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले हमें गांव की ओर बढ़ना होगाः लवली गुप्ता

सच खबर, पांकीः महिला दिवस के उपलक्ष्य में करार पंचायत भवन में महिला शक्ति करण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा सह पूर्व जिला पार्षद श्रीमती लवली गुप्ता व साथ में मुखिया मीना देवी उप मुखिया संतोष कुमार गुप्ता पंचायत समिति सदस्य किरण देवी ने दीप जलाकर किया। मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व जिला पार्षद श्रीमती लवली गुप्ता ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम लोगों को जगाने के लिए महिलाओं को खुद जागृत होना पड़ेगा। तभी राष्ट्र का विकास संभव है । महिलाओं को सशक्त बनने के लिए सबसे पहले समाज में अपने अधिकारों और मूल्यों को मारने वाले उन सभी राक्षसी सोच को खत्म करना जरूरी है। जैसे दहेज प्रथा, अशिक्षा, यौन हिंसा, असमानता, भूण हत्या, महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा बलात्कार ,वेश्यावृत्ति, मानव तस्करी ऐसे तमाम विषय जब तक कि समाज से खत्म नहीं होंगे, तब तक महिलाएं कभी सशक्त नहीं हो सकती।
देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले हमें गांव की ओर बढ़ना होगा। जब गांव की महिलाएं सशक्त होगी, तभी राष्ट्र विकास की ओर उन्मुख होगा। आज ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाओं को संचालित कर रही हैं समाज के उन तमाम महिलाएं जो समाज में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं जो जॉब कर रहे हैं जो सामाजिक कार्य कर रहे हैं उन्हें वैसी महिलाओं को आगे लाना होगा, जो आज भी वंचित है; पीड़ित हैं; शोषित है। समाज के अंतोदय महिला का विकास सर्वप्रथम जरूरी है। अंतोदय का मतलब होता है अंतिम व्यक्ति का उदय। नारी सृष्टि कीे रचयिता है। जब तक समाज में महिलाओं को मान सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक महिलाएं आगे नहीं बढ़ पायंेगी। आज किसी भी परिवार को आगे बढ़ाने में समाज को आगे बढ़ाने में यहां तक कि देश को आगे बढ़ाने में महिला अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। मौके पर बीपीएम देवसागर बड़ाइक, मुखिया मीना देवी पंचायत समिति सदस्य किरण देवी,उप मुखिया संतोष गुप्ता,श्रवण रजक, दिनेश कुमार, दुर्गा देवी,आशा देवी, गीता सिन्हा ,रीना पांडे समाजसेवी अनिल दुबे विद्यासागर पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरूष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *