‘होली खेले रघुवीरा, अवध में होली खेले रघुवीरा’…

सच खबर, मेदिनीनगरः ‘होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा’ होली गीत पर झुमते नजर आए राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के सदस्य।मौका था होली मिलन समारोह का। शनिवार को रेड़मा स्थित राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में होली गीत से माहौल होलीमय हो गया। पलामू प्रमंडल के सुप्रसिद्ध तबला वादक शिशिर शुक्ला और ब्यास शिव कुमार चौधरी की युगलबंदी में एक से एक होली गीत की प्रस्तुती की गई।वहीं पलामू की उभरती गायिका चांदनी सिंह ने पूरे माहौल में चार चाँद लगा दिया। होली मिलन समारोह में पारंपरिक होली गायन के दौरान युवा वाहिनी के सदस्य थिरकते नजर आए। होली मिलन समारोह में संतोष शुक्ला,विभाकर नारायण पांडेय, रमेश शुक्ला, अमिताभ मिश्रा, नवीन पांडेय,देवेंद्र तिवारी,रवि शर्मा, किशोर पांडेय,बिकेश शुक्ला, छोटन उपाध्याय, तुलसी शुक्ला, अखिलेश तिवारी, श्यामा कांत तिवारी, अजीत तिवारी, पप्पू पांडेय, सतीश तिवारी, उदय शुक्ला, मनोज दूबे, गोल्डी शुक्ला, विवेकानंद त्रिपाठी, धीरेन्द्र पांडेय, आशीष तिवारी,बबल पांडेय, रवि ओझा व कई मिडियाकर्मी के साथ काफी संख्या में परशुराम वंशज मौजूद थे। वहीं राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के सभी पदाधिकारी व सदस्य समारोह को सफल बनाने को लेकर सक्रिय दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *