जायंट्स ग्रुप ऑफ डालटनगंज की सहेली विंग ने श्रमिकों के संग मनाया ‘होली मिलन 

सच खबर, मेदिनीनगरः‘ जायंट्स ग्रुप ऑफ डालटनगंज की सहेली विंग ने आज गाँधी मैदान मे महिला दिवस और होली मिलन मनाया गया ।यह कार्यक्रम गँाधी मैदान के सौर्दयीकरण करने में दिन-रात काम करने वाले श्रमिकों के बीच किया गया । सहेली ग्रुप की महिलाओं ने मजदूरों को अबीर का टीका लगा कर उन्हे होली की बधाईया दी। साथ ही उनके बीच मिठाइयों का भी वितरण करते हुए महिला दिवस की शुभकामनां दी । सहेलीे ग्रुप की अध्यझ रेणु शर्मा ने प्रेस को बताया कि इस प्रकार का कार्यक्रम हम सभी समय-समय करते रहते है। आज हमलोग देखते है कि शहर को ये मजदूर वर्ग सवांरने मे लगे रहते हैं और इनके लिए एक छोटी सी पहल करना सुखद अनुभूति देती है। इस गाँधी मैदान के बाद सहेली ग्रुप ने गिरिवर विद्यालय के सामने के पार्क में भी जाकर श्रमिकों के बीच होली मिलन किया । कार्यक्रम में मुख्य रुप से वार्ड पार्षदप्रदीप अकेला के अलावे सहेली गु्रप की अध्यक्ष -रेणु शर्मा ,तृप्ति आनंद ,सिमरन कौर, सीमा भसीन, सचिव अकांक्षा जयसवाल ,मीनाक्षी ,अजना ,जया ,सरवरी ,प्रियका आनंद ,रमा ,नंदनी शरण ,आरती शिखा सेन गुप्ता, रमा अग्रवाल ,सरवरी मिश्रा ,कोमल आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *