सच खबर, मेदिनीनगरः रविवार को आनंदमर्गियों ने मेदिनीनगर के नई मोहल्ला स्थित आनंद मार्ग जागृति केंद्र में 6 घंटे का कीर्तन बाबा नाम केवलम कीर्तन भजन करके अपने 12 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ा। वरिष्ठ मार्गी बैजनाथ ने बताया कि 5 मार्च 1967 को कम्युनिस्टों ने आनन्दमार्ग प्रचारक संघ के केंद्रीय कार्यालय, आनंद नगर पर हमला किया था। हमला करनेवालों का कुत्सित इरादा था कि आनन्दमार्ग प्रचारक संघ के संस्थापक बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी की हत्या कर आनन्दमार्ग को खत्म कर दिया जाए। इन अमानवीय, धर्म विरोधी, संत्रासी ,बदमाशों और अनैतिक ताकतों ने निरीह निहत्थे पांच धर्म रक्षक आध्यात्मिक सैनिकों की नृशंस हत्या कर दी थी। उन्हीं दधीचियों ‘भागवत धर्म’ के लिए जीवन न्योछावर करने वाले आचार्य अभेदानन्द अवधूत,आचार्य सच्चिदानन्द अवधूत, भरत कुमार, प्रभाष कुमार, अवधेश कुमार की याद में यह दधीचि दिवस मनाया जाता है। आज के दिन आनंदमार्गी गण 12 घंटे का निर्जला उपवास रखकर पाप शक्ति के विरुद्ध विरोध प्रकट करते हैं। मौके पर डीएस आचार्य व्रजगोपालानंद अवधूत भुक्ति प्रधान महेश्वर देव, वरिष्ठ आनंद मार्गी जगरनाथ, विश्वनाथ, गोपाल, प्रदीप, सोनू, सरोज, चंदन, मणि, शारदा समेत अन्य लोग भी शामिल हुए।