आंनद षंकर, अरूणा षंकर आयोजित होली मिलन धूमधाम से सम्पन्न

सच खबर, मेदिनीनगरः महापौर अरूणा शंकर एवं आनंद शंकर ने समाज के सभी वर्गो को एक साथ लेकर बड़ी ही धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया। यह कार्यक्रम स्थानीय ज्योति प्रकाश महिला बी.एड कॉलेज चियांकी मे आयोजित किया गया था। निगम क्षेत्र के अलावे पलामू के कई गणमान्य लोग इस समारोह का हिस्सा बनें। कई व्यवसाय समाजसेवी, राजनेता विभिन्न सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि, पत्रकार, धार्मिक वर्ग के साथ-साथ नागरिकों का स्वागत करने मुख्य द्वार पर स्वयं आनंद शंकर एवं उनकी पत्नी महापौर अरूणा शंकर सभी लोगों को अबीर लगा रहे थे। वहीं कई बुजुर्गो का चरण स्पर्श कर निगम की बेहतरी के लिए नई उर्जा से आशीर्वाद भी मांग रहे थे। इस सुस्सजित व्यवस्था मे सभी लोगो की बैठने की समुचित स्थान निर्धारित थी जहां कई लोग उनके स्वागत मे तत्पर थे। होली मिलन की शुरूआत ज्ञान शंकर की शुभकामना सबंोधन से हुई। उन्होंने अपने संबोधन मे सभी उपस्थित लोगो के अलावे पूरे पलामूवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। वहीं महापौर अरूणा शंकर ने होली की बधाई देते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन अनमोल होता है। जब हम इस धरती के उपलब्ध संसाधनों से पलते-बढ़ते हैं तो हम भारत भूमि के कर्जदार भी हो जाते है। इस लिए हम सभी को अपने सामर्थ्य से अपने जीवन को समाज के भलाई के लिए जरूर लगाना चाहिए। मेरी इसी सोच को आप सबकी शुभकामनाएं से शक्ति मिलती है और इसी शक्ति से नगर निगम का कायाकल्प हो रहा है। इसे सजाने-सवांरने में आप सभी की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। अब समाज में शांति एवं आपसी सहयोग कायम रखना भी हम नागरिकों का फर्ज है। आनंद शंकर ने भी उपस्थित गणमान्य को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि समाज के विभिन्न वर्गो का जो इन्द्रधनुष आज एक प्लेटफार्म पर होली मिलन कर रहे है। यही विकासत्मक सोच की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *