सच खबर, मेदिनीनगरः मेदिनीनगर टाउन थाना में होली और शबे ए बारात को लेकर आज शांति समिति की बैठक का आयोजन शहर थाना प्रांगण में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि एस पी चंदन कुमार सिन्हा थे बैठक में एसडीएम राजेश कुमार शाह,एसडीपीओ ऋषभ गर्ग, सीओ जेके मिश्रा, थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारी समाजसेवी एवंम कई प्रतिनिधि उपस्थित थे ।