बेरोजगार की मार झेल रहे युवा को एस. आई. एस. देगा रोजगार

सच खबर, गढ़वाः जिला प्रशासन के सहयोग से सिक्यूरिटी स्किल्स कॉन्सिल ऑफ इंडिया एवं सिक्यूरिटी एण्ड इन्टलिजेंस सर्विसेज लिव द्वारा गढ़वा जिले के सभी प्रखंड परिसर में बहाली कैंप लागाया जा रहा है। 13 मार्च को भंडरिया ब्लॉक परिसर, 14 मार्च को रमकंडा ब्लॉक परिसर, 15 मार्च को रंका ब्लॉक परिसर में, 16 मार्च को धुरकी प्रखंड परिसर में, 17 मार्च को खरौंधी, 18 मार्च को केतार, 20 मार्च को भवनाथपुर, 21 मार्च को कांडी प्रखंड, 22 मार्च को विशुनपुरा प्रखंड, 23 मार्च को चिनिया प्रखंड, 24 मार्च को डंडई प्रखंड, 25 मार्च को बरडीहा प्रखंड, 27 मार्च को डंडा प्रखंड, 28 मार्च को मेराल प्रखंड, 29 मार्च को रमना प्रखंड, 31 को मझियांव प्रखंड, 03 अप्रैल को बरडिहा प्रखंड , 04 अप्रैल को गढ़वा प्रखंड परिसर में कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें जवानों का शारीरिक एवं लिखित परीक्षा के उपरांत उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और आवेदन फॉर्म शुल्क रुपए 350 लिया जाएगा। उसकी जीएसटी सहित रसीद भी दी जाएगी। इसके बाद सभी चयनित उम्मीदवारों को सेंट्रल ट्रेनिंग एकेडमी गढ़वा में 01 माह का प्रशिक्षण प्रदान दिया जायेगा। ट्रेनिंग सेंटर में आने के बाद उनका डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होने के बाद उसने 01 माह की ट्रेनिंग के लिए ट्रेनिंग किट और भोजन के लिए अभ्यर्थी से शुल्क लिया जाएगा।जहां एक माह की भोजन, रहना और कीट उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें पी0 टी0, डी्ल, ड्रील थ्योरीे, औद्योगिक सुरक्षा भी0 आई0 पी0 सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कम्प्यूटर, बैंक सिक्यूरिटी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा, सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा इत्यादी का प्रशिक्षण प्रदान करके सजक में 2200 कार्यस्थलों पर नौकरी उपलब्ध कराई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *