सच खबर, मेदिनीनगरः हॉस्पिटल की खास बात यह है कि यहां अस्थि प्रत्यारोपण , पोलियो नस संबंधी रोग ट्रामा हड्डी प्रत्यारोपण एक्सीडेंटल इमरजेंसी प्लास्टिक सर्जरी फिजियोथैरेपी चर्म रोग कुष्ठ रोग गुप्त रोग गला दांत जबड़ा संबंधित सभी अत्यंत महंगी एवं जटिल बीमारियों का समाधान एक छत के नीचे पूर्णता 24 घंटे उपलब्ध है। निर्मला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर उद्घाटन के मौके पर पलामू एसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि डॉक्टर प्रवीण सिद्धार्थ की कार्यप्रणाली अद्भुत है इनकी कार्यशैली से प्रभावित हो पलामू ही नहीं पलामू से बाहर से भी लोग आते हैं अब पलामू वासियों के लिए यह संस्थान वरदान साबित होगी मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक और झारखंड के प्रथम स्पीकर रहे इंदर सिंह नामधारी ने बधाई देते हुए कहा कि कि जिस प्रकार डॉ विजय सिंह तमाम आवाम को अपना मान कर 30 वर्षों से सेवा दे रहे हैं। उसी प्रकार उनके पुत्र डॉ प्रवीण सिद्धार्थ उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर नया मुकाम हासिल करने को कटिबद्ध है। मौके पर मनिका विधानसभा विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि पलामू में लोग डॉ विजय सिंह एवं उनके परिवार के सेवा से प्रसन्न है, एवं तीन दशकों का विश्वास लेकर डॉक्टर प्रवीण सिद्धार्थ एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। शहीद के परिवारों को दिया गया प्रशस्ति पत्र एवं स्वास्थ्य सुरक्षा कार्डः निर्मला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की खास बात यह है कि कि यहां पलामू जिले में जितने भी शहीद परिवार हैं उन्हें मुफ्त में इलाज की पूर्णता व्यवस्था यह संस्थान करेगी साथ ही शहीद के परिवार को सम्मान करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। जिसके जरिए शहीद के आश्रित परिवार वाले मुफ्त में अपना इलाज इस संस्थान में करा सकते हैं। तीन दशकों से कर रहे हैं इलाजः आपको ज्ञात होगा कि तीन दशकों से यानी 30 साल से डॉ विजय सिंह , अपनी जीवन की संपूर्ण कार्य अवधि पलामू की जनता को समर्पित कर दिया है। अब करीब डेढ़ दशक से उनके बड़े पुत्र डॉ विनीत सिंह एवं पुत्रवधू डॉ श्वेता सिंह अपनी समर्पण की भूमिका निभाते आ रहे हैं। यहां इन के छोटे पुत्र डॉ प्रवीण सिद्धार्थ बहुत अल्प समय में अपने पिता के पद चिन्हों पर चलकर प्रसिद्धि प्राप्त एवं सबसे भरोसेमंद डॉक्टर के रूप में निखर कर आए हैं।यह पलामू की जनता सहस्त्र स्वीकार करती हैं। इस संस्थान अंतर्गत डॉक्टर विजय कुमार सिंह , डॉक्टर प्रवीण सिद्धार्थ, डॉक्टर उदय सिंह, डॉक्टर श्वेता सिंह, डॉक्टर विनीत सिंह हमेशा आपकी सेवा में उपलब्ध हैं। मौके पर जिले के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस चंदन सिन्हा, इंदर सिंह नामधारी, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, डीएसपी सुरजीत कुमार, समाजसेवी ज्ञानचंद पांडे, भोला पांडे , राहिल राज , आदि शहर के तमाम प्रबुद्ध बुद्धिजीवी समाजसेवी गणमान्य लोग उपस्थित थे।