अनुमंडल पदाधिकारी ने किया कई पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण

छतरपुर। छतरपुर अनुमंडल अधिकारी नरेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को उपायुक्त पलामू के निर्देशानुसार क्षेत्र के कई पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया। अनुमंडल पदाधिकारी ने छतरपुर और नौडीहा बाजार प्रखंडों के कई पीडीएस दुकानों की जांच की। जिसमें छत्तरपुर प्रखंड के मुनकेरी पंचायत के सहरसवा गांव के जन वितरण प्रणाली के विक्रेता बलदेव प्रसाद गुप्ता पर राशन बांटने में अनियमितता पाए जाने के क्रम में एफ आई आर दर्ज करने का आदेश दिया। वही छत्तरपुर प्रखंड के मुनकेरी गांव के विक्रेता मोहम्मद हसनैन अंसारी, टेनपा गांव के वितरक बिरजू चौधरी व नौडीहा बाजार प्रखंड के बसंत सिंह की दुकान बंद पाई गई। पीडीएस दुकानों पर उपस्थित ग्रामीणों से अनुमंडल पदाधिकारी ने वितरण संबंधी जानकारी ली। उन्होंने सभी वितरक को उचित दर पर पूरी अनाज देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *