सच खबर, खूंटीः अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी, खूंटी अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आज महात्मा गांधी स्मारक धर्मशाला, खूंटी की संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति में महात्मा गांधी स्मारक धर्मशाला संचालन समिति का पुनर्गठन किया गया।
पुनर्गठित प्रबंध समिति का सचिव श्री रंजीत प्रसाद को बनाया गया। वहीं राज कुमार गुप्ता, रविद्र कुमार और प्रशांत भगत प्रबंध समिति के सदस्य बनाये गये।? पुनर्गठित राजस्व समिति का सचिव श्री राजेश्वर बैठा को बनाया गया। वहीं श्री लव चौधरी, शकील पाशा एवं किशोर कुमार गौंझू सदस्य बनाये गये। वहीं पुनर्गठित व्यय समिति का सचिव बाल मुकुंद कुमार को बनाया गया। इस समिति के सदस्यों में सुबोध मिश्रा, राजेश्वर गुप्ता एवं संजीव कुमार शामिल हैं।