सच खबर, चतराः समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास हेतु गठित जिला टास्क फोर्स द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गई। मौके उपायुक्त ने जिले में बाल श्रम के उन्मूलन हेतु गठित टास्क फोर्स द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने उनके पुनर्वास के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि नशा मुक्ति अभियान और बाल श्रम उन्मूलन अभियान नियमित रूप से कराया जाए तथा टास्क फोर्स की बैठक महीने में एक बार नियमित रूप से हो। बाल श्रम धावा दल गठन करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि नियमित अभियान चलाकर बाल श्रम कराने के मामले में संलिप्त नियोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अरुणा प्रसाद, श्रम अधीक्षक मनु कुमार, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष धनंजय तिवारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास हेतु गठित जिला टास्क फोर्स द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गई। उपायुक्त ने जिले में बाल श्रम के उन्मूलन हेतु गठित टास्क फोर्स द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने उनके पुनर्वास के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि नशा मुक्ति अभियान और बाल श्रम उन्मूलन अभियान नियमित रूप से कराया जाए तथा टास्क फोर्स की बैठक महीने में एक बार नियमित रूप से हो। बाल श्रम धावा दल गठन करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि नियमित अभियान चलाकर बाल श्रम कराने के मामले में संलिप्त नियोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अरुणा प्रसाद, श्रम अधीक्षक मनु कुमार, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष धनंजय तिवारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।