रांचीः कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल राज्य की नई गृह सचिव होंगी. इन्हें गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसे लेकर कार्मिक विभाग ने शुक्रवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी है। वंदना डाडेल उद्योग विभाग की प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर भी हैं।