रेल कर्मी से मारपीट व लूटपाट के आरोपी गिरफ्तार,लूट का सामान बरामद

सच खबर, मेदिनीनगरः बरवाडीह.जिले के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरवाडीह थाना कांड संख्या 80/22 दिनांक3.9.22रेल कर्मी के साथ मारपीट करने व मोबाइल ,नगदी लूटपाट के आरोपी को बरवाडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरवाडीह थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी सर्किल इंस्पेक्टर अनिल उरांव एवं थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने दी.प्रेसवार्ता में थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने बताया कि बीते वर्ष 2 सितंबर को रेलकर्मी सहायक लोको पायलट रविंद्र कुमार औरंगाबाद निवासी जो बरवाडीह बाजार निजी आवास में रहते थे। रात्रि 11ः30 बजे अपने आवास से रेलवे क्षेत्र में ड्यूटी में जा रहे थे। इसी बीच पलामू से आए हुए तीन शातिर अपराधियों ने उन पर हमला कर धारदार हथियार से उसे घायल करते हुए. उसके पास के नगदी ,मोबाइल और रेलवे के कई कागजात की लूटपाट कर ली थी। रात्रि का फायदा उठाकर अपराधियों फरार हो गए थे। घटना के बाद से ही अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच में गुप्त सूचना मिली की लूटपाट के एक आरोपी नितांत गुप्ता, पिता-लाल बहादुर गुप्ता पलामू जिले के शाहपुर में है। इसी सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा गया, जिसके पास से चालक द्वारा लूटी गई मोबाइल बरामद किया गया। इस घटना में संलिप्त अन्य दो आरोपी राहुल कुमार, पिता-टेनी राम,मनीष भुइंया, पिता-श्याम भुइंया गोली कांड में जेल में है। तीनों लूटपाट के आरोपी सेमरताड़,शाहपुर पलामू के निवासी है। .थाना प्रभारी ने कहा इससे पूर्व भी तीनो आरोपी लूटपाट के मामले में कई बार जेल जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *