पीडीएस दुकान पर अब तक की सबसे बड़ी कारवाई , 30 अधिकारियों ने किया 54 पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार को उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, उप समाहर्ता भूमि सुधार सतीश चंद्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, सभी कार्यपालक दंडाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी सहित 30 पदाधिकारियों ने एक साथ जिले के विभिन्न प्रखंड, नगर निगम क्षेत्र एवं चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र की 54 जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में पदाधिकारियों ने जन वितरण प्रणाली दुकान में स्टॉक पंजी, वजन, लाभुकों की संख्या, स्टोर रूम, लाइसेंस इत्यादि की जांच की। इस क्रम में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आसनबनी एक, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता ने तोपचांची, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद ने बाघमारा, उप समाहर्ता भूमि सुधार सतीश चंद्रा ने निरसा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने टुंडी, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी ने बलियापुर तथा कार्यपालक दंडाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, नगर निगम के पदाधिकारियों ने अन्य क्षेत्र की जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण कर जांच की। सभी पदाधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट समर्पित कर दी है। रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *