उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को दिया निश्पादन का निर्देष

सच खबर, चतराः समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आमजनों की समस्याओं से जुड़े अवेदनों का संज्ञान में लेते हुए उपस्थित संबंधित पदाधिकारी को त्वरित गति से मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया। समस्याओं में मुख्य रूप से जमीन से संबंधित मामले, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आवास समेत अन्य मामले शामिल है। ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को पूर्वाह्न 11ः30 बजे से 01ः00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *