पीएलएफआई का सबजोनल कमांडर राजेन्द्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार, छह कारतूस और पर्चा संिहत चार मोबाइल बरामद

लातेहारः लातेहार जिले के मनिका पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पीएलएफआई के सबजोनल कमांडर राजेन्द्र यादव उर्फ विशाल जी उर्फ दिवाकर जी, जी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लातेहार पुलिस कप्तान अंजली अंजन को गुप्ता सूचना मिली थी कि मनिका के सघवाडीह में जेसीबी मशीन को जलाने की घटना कारित करने वाले प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के करीब 05-06 सक्रिय उग्रवादी डोकी- सातु बरवही तीनमुहान के पूरब पहाड़ी पर बैठकर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह, पुअनि प्रदीप कुमार राय एवं पुअनि राज कुमार तिग्गा और सैट -207 सशस्त्र बल के टीम के साथ घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। वहंी अन्य चार लोग रात के अंधेरे एवं जंगल-झाड़ी लाभ लेकर भागने में सफल रहे। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना परिचय प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का सबजोनल कमांडर राजेन्द्र दृ यादव उर्फ विशाल जी उर्फ दिवाकर जी बताया।
गिरफ्तार पीएलएफआई का सबजोनल कमांडर33 वर्षीय राजेन्द्र यादव उर्फ दिवाकर जी उर्फ विशाल जी जो (कसमार). थाना पाँकी, जिला पलामू का रहने वाला है।
उनके पास से बरामद सामानों में एक (01).315 बोर का लोडेड देशी बोल्ट राईफल, एक लोहे का लोडेड देशी कट्टा । छह जिन्दा कारतूस अलग-अलग कंपनी का चार मोबाईल फोन। पिपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया लाल रंग से प्रिंट किया हुआ उग्रवादी संगठन का पर्चा, जिसमें लाल रंग के स्याही से जोनल कमाण्डर पीएलएफआई के राजेन्द्र जी के द्वारा ईंट भट्टा, ठीकेदार, क्रशर मालिक को धमकी दिये जाने से संबंधित लिखा हुआ पर्चा और एक खाली पर्चा है। छापेमारी अभियान में राणा भानु प्रताप सिंह थाना प्रभारी मनिका, राज कुमार तिग्गा, प्रदीप कुमार राय और बरवैया सैट 207 के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *