रांचीः मनी लॉंड्रिंग केस के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, उनके सहयोगी विनोद सिन्हा, मनोज पुनमिया, अनिल आदिनाथ बस्तावड़े समेत अन्य आरोपी सोमवार को ईडी की विशेष कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए. सोमवार को इडी की ओर से कोर्ट में गवाह प्रस्तुत किया जाना था, लेकिन किसी कारण वश ईडी का गवाह उपस्थित नहीं हुआ. जिसके बाद कोर्ट ने इस केस की अगली सुनवाई के लिए 31 मार्च की तारीख मुकर्रर की है।