आंगनबाड़ी केंद्र का पांकी विधायक ने रखी आधारशिला

सच खबर, पांकी। पांकी प्रखंड क्षेत्र में नौनिहालों को स्कूल पूर्व शिक्षा देने के लिए दुब पंचायत के बरवाईया में आज पांकी विधानसभा के भाजपा विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता ने आंगनबाड़ी भवन का विधिवत रूप से पूजा पाठ कर व नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता ने कहा की पांकी विस क्षेत्र विकास के मामलों में अग्रणी होगा। इसके लिए लगातार प्रयास जारी है । विकास एक अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि जनता की मांग के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्य सम्पादित कराये जायेंगे। क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे है और भी होगा जनता धैर्य रखें। मैं क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार प्रयासरत हूं। मौके पर, जसवंत राम, पंचायत समिति सुरेंद्र कुमार, संतु सिंह, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, यशवंत कुमार सिंह, जनार्दन महतो, पंकज महतो, कृष्णा यादव, विनोद प्रसाद, करण सिंह, बच्चन महतो, मनीष रंजन, बलवंत कुमार, ज्ञानरंजन के अलावा कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *