नेहरू युवा केन्द्र ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वर्षा जल संचयन के प्रति लोगों को किया जागरूक

सच खबर, मेदिनीनगरः वर्षा जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु नेहरू युवा केंद्र, पलामू के तत्वाधान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । नेहरू युवा केंद्र, पलामू के तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के मुख्यालय स्थित छः मुहान और चैनपुर प्रखंड के नेऊरा, सेमरा , बेडमा बभंडी , झरिया , बंदुआ ,महुगवां समेत कई गावों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वर्षा जल संचयन का संदेश दिया गया । नाटक में दिखाया गया कि जल हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है । नाटक में ष्धरती पर सिर्फ 1ः पानी है जो हमारे इस्तेमाल के लायक है। और अन्य जल निकायों में हमारे लिए अनुपयोगी पानी है जैसे 97 प्रतिशत खारा समुद्री पानी, 2ः पानी ग्लेशियरों और ध्रुवीय बर्फ की टोपी के रूप में। हमारे लिए यहां केवल 1 प्रतिशत पानी है, जिस पर पूरी दुनिया में एक बड़ी आबादी जीवित रहने के लिए निर्भर है। भोजन के अभाव में पानी के अभाव में मृत्यु अधिक संभव है। हमारे मन में एक बार फिर यह सवाल उठता है कि हम पानी की बचत और संरक्षण की आवश्यकता को समझने में इतनी देर क्यों कर रहे हैं। चूँकि पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक जीव का जीवन जल पर निर्भर है, इसलिए यदि उपयोगी जल गंदा हो जाता है या कम होने लगता है तो स्थिति और खराब हो जाएगी। बाहर से ताजा और पीने योग्य दिखने वाला पानी उद्योगों, कारखानों, सीवर आदि जैसे विभिन्न स्रोतों के माध्यम से हानिकारक और जहरीले तत्वों के साथ मिश्रित हो सकता है और जानवरों, पौधों या मनुष्यों द्वारा निगले जाने पर बीमारी और मृत्यु का कारण बन सकता है।’ जैसे महत्वपूर्ण संवाद थे । नाटक शांडिल्य मनीष तिवारी के द्वारा लिखित और निर्देशित था। नाटक में मुन्ना , विकाश , छोटू , अशोक , प्रिया , गोविंदा , गोपी , आयुष , सलमान , अजीत ने भाग लिया । कलाकारों के द्वारा अपने अभिनय और लोकगीत के माध्यम से दर्शकों को गुदगुदाने के साथ साथ जागरूक करने का भी कार्य किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *