रामगढ़ः रामगढ़ जिले के भुरकुंडा बिरसा चौक स्थित दुर्गा मोबाइल के गोदाम में आज अचानक सुबह आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। इस आगजनी में गोदाम में रखें कई सामान जलकर राख हो गए। वही ं दुकान में रखे जनरेटर, कूलर एवं पंखे सहित अन्य समान जलकर राख हो गए। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा बहुत ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।