परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी से संगठन के उत्तरोतर विकास की उम्मीदः नवीन

सच खबर,मेदिनीनगरः राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी को युवा वाहिनी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन तिवारी ने बधाई दी है। प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन तिवारी ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में संगठन उत्तरोतर विकास करेगा ऐसा वो कामना करते हैं। उन्होंने कहा है कि संगठन के द्वारा चलाए जा रहे धार्मिक स्थलों के संरक्षण,सामुहिक विवाह,निर्धन बच्चों की शिक्षा,जैसे कई सामाजिक विषयों पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नव प्रदेश अध्यक्ष से इन सब विषयों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया है।श्री तिवारी ने कहा कि सामाजिक ढांचा कैसे मजबूत बनं;े इस पर विशेष रुप से कार्य करने की आवश्यकता है। इधर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी को सोमवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा उनके सैकड़ों शुभचिन्तको ने उनके आवास पहुँच कर युवा वाहिनी के उज्जवल भविष्य की कामना की।वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके बधाई संदेश का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *