सच खबर, मेदिनीनगरः मंगलवार 14 मार्च को झारखंड विधानसभा के विश्राम कक्ष में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और बताया। विदित हो कि होली के पश्चात कल से प्रारंभ हुए विधानसभा सत्र में बतौर दर्शक दीर्घा में उपस्थित होने के दरम्यान अविनाश वर्मा ने मरांडी के व्यस्ततम दिनचर्या के कारण सत्र के स्थगित काल में मुलाकात कर अपने विचारों का आदान प्रदान किया और पार्टी में बेहतर प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद मांगा। मौके पर उपस्थित झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने भी श्री वर्मा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्री वर्मा ने कहा कि व्यक्तिगत जीवन के अतिरिक्त राजनीतिक और सामाजिक जीवन में भी संबंधित वरिष्ठ लोगों से मुलाकात कि परंपरा काफी सकारात्मक और सुखद मानी जाती है। अतः आज की मुलाकात काफी सुखद रही। उक्त अवसर पर अन्य लोगों के अलावा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आनंद कुमार और आलोक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।