सच खबर,बरवाडीहः भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय के भाजपा मंडल कार्यालय के समीप स्थित मैरिज हॉल में विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा ,जिला अध्यक्ष हरि कृष्ण सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया।. उद्घाटन के बाद मंच संचालन कर रहे मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह व अन्य वरीय भाजपा सदस्यों ने पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया । कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव पार्टी इस बार भी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ने जा रही है और इसी उद्देश्य से सभी बूथों के सशक्तीकरण करने का काम किया जा रहा है। वही आने वाले लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ पार्टी चुनाव लड़ते हुए केंद्र में पूर्ण बहुमत की हैट्रिक वाली सरकार बनाएगी इसमें अहम योगदान बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का ही होगा। बूथ स्तर पर पार्टी के दिशा निर्देश पर चलाए जाने वाले कई कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यशाला के माध्यम से पूरे विधानसभा स्तर से आए पार्टी के कार्यकर्ता शक्ति प्रमुख और अन्य पदाधिकारियों को प्रशिक्षण भी देने का काम किया गया। इस दौरान मौके पर पार्टी के सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, विवेक कुमार सिंह,दिलीप सिंह यादव, जिला महामंत्री पंकज कुमार सिंह, बंसी यादव, महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजू देवी, रामदेव सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, सदस्य स्टेला नगेसिया ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, सुनील कुमार सिंह, मनोज प्रसाद, मनोज यादव ,पारस जायसवाल ,प्रवीण कुमार ,हेमंत कश्यप समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।