ठाकुर बाड़ी मंदिर में भाजपा की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा, सुनीता चौधरी की जीत पर मिठाईयां बांटी गई

सच खबर, गोला,रामगढ़ः भाजपा की बैठक रजरप्पा चौक ठाकुर बाड़ी मंदिर में भाजपा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव, ने की। वहीं संचालन महामंत्री जितेंद्र साहु ,ने किया , जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री रवि हाजरा ,ने किया।बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह बूथ सशक्तीकरण गोला मंडल प्रवासी बबन गुप्ता ,ज़िला उपाध्यक्ष सह गोला मंडल प्रभारी राजु चतुर्वेदी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से नयी बूथ समिति ओर पेज प्रमुख बनाने की बाता पर चर्चा की गई। मौके पर बबन गुप्ता एवं राजु चतुर्वेदी ने कहा कि अभी से ही लोकसभा की तैयारी को लेकर बैठक बुलाई गई है, जिसमें हर शक्ति केंद्र में दो-दो अल्पकालिक सदस्य बनाए गए हैं बूथ समिति निर्माण के लिए जिसमें हर बूथ में 31, सदस्यों की टीम बनानी है। साथ ही हर बूथ में जाकर शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सह संयोजक के साथ बैठक कर बूथ समिति बनानी है। यह 20 मार्च तक हर हाल में बनाकर मंडल में जमा करना है।  इस दौरान रामगढ़ विधानसभा के उप चुनाव में राजग गठबंधन की उम्मीदवार विधायक सुनीता चौधरी की जीत की खुशी में मिठाई खिलाकर बधाई दी गई । साथ ही वक्ताओं ने कहा कि आपलोगों की बदलौत यह जीत मिली है। आप सभी बधाई के पात्र हैं । अब सब मिल जुलकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना है। लोकसभा में भी जीत दर्ज करना है । मौके पर ओर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु जी का भाषण पत्र पढ़ कर सुनाया गया। मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष स्नेह लता चौधरी, खाद्य आपूर्ति विभाग के सांसद प्रतिनिधि डोमन नायक, विस्तारक पंचम चौधरी, राकेश पंडा ,ललन कुशवाहा, आर एन सिंह ,नंद किशोर महतो ,प्रदीप बर्मन ,विकास मणि पाठक, दीपक मिश्रा ,सुलेखा देवी ,सुधा देवी, लखन अग्रवाल, जय किशुन, साव प्रमोद रजवार ,अनुज प्रसाद , सोशल मीडिया प्रभारी उज्जवल चक्रवर्ती, संजीव सिन्हा सहित कई भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *