संत जेवियर महाविद्यालय महुआडांड़ में सड़क सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान

सच खबर, महुआडांड़: लातेहार जिला के महुआडांड़ थाना व बारेसॉंढ थाना पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा के नियम संत जेवियर कॉलेज महुआडांड़ विद्यार्थियों व वाहन चालकों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सड़क दुर्घटनाएं किसी व्यक्ति विशेष कि नहीं, सड़क दुर्घटना किसी के साथ हो सकती है। जिसके कारण परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंचती है। आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना को देखते हुए अपने परिवार जनों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करें, जिससे सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सकती हैं। महुआडांड़ मजिस्ट्रेट जितेन्द्र कुमार ने कहा कि हेलमेट, सीट बेल्ट आदि की महत्ता के बारे में वाहन चालकों को समझाया कि हेलमेट सिर की भारी चोटों को 70 प्रतिशत तक घटाता है एवं सीट बेल्ट का प्रयोग दुर्घटना में होने वाली मौत की संभावना को 60 प्रतिशत तक घटाता है। महुआडांड़ थाना प्रभारी आशुतोश ने सड़क सुरक्षा के यातायात नियम, हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग, इमरजेंसी सेवाए, साइनेज, ट्रैफिक लाइट, हैंड साइन, इमरजेंसी सेवा, तथा अन्य संबंधित तथ्यों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बारेसाढ थाना प्रभारी रंजीत यादव बताया कि देश तथा राज्य में यातायात नियमों के पालन नहीं करने वाले हजारों लोग सड़क दुर्घटना का शिकार होते हैं, जिसमें काफी लोगों की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क दुर्घटना के नियंत्रण हेतु सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें तथा अपने घर परिवार के सदस्यो, मित्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर एमके जोश, महुआडांड़ चिकित्सालय के डॉ सुनील कन्डुलना सिस्टर कैशलीन जूलियट प्रो कीर्ति मिंज प्रो नेहा मिंज, फा समीर टोप्पो फादर राजीप तिर्की प्रो सुभास सामंत प्रो जाफर इकबाल प्रो दिव्य शोभा प्रो मैक्स प्रो प्यारी कुजूर सभी प्राध्यापकगण व विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *