झारखंड में पहला दो ब्लू एस्ट्रोटर्फ मैदान दस करोड़ की लागत से बनकर तैयार

खूंटीः झारखंड में पहला दो ब्लू एस्ट्रोटर्फ मैदान 10 करोड़ की लागत से बनकर तैयार है। बिरसा कॉलेज परिसर और एस एस प्लस टू के परिसर में बना ब्लू एस्ट्रोटर्फ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया गया है। पूर्व में खूंटी में एक ग्रीन एस्ट्रोटर्फ था। बता दें कि नवनिर्मित दो ब्लू एस्ट्रोटर्फ के निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ ही जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। जिले के उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि ईस्ट जोन राष्ट्रीय बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर है और जिले के लिए यह गौरव की बात है। यहां खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न स्तर पर आवश्यक जिम्मेवारियां अलग-अलग पदाधिकारियों को दी गयी हैं। झारखंड हॉकी एसोसिएशन और जिला हॉकी एसोसिएशन भी जिला प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से तैयारियों को अंतिम रूप देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *