सच खबर, मेदिनीनगरः गढ़वा जिला प्रभारी सह केन्द्रीय सचिव सतीश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आजसू पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय रांची में अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सह नव निर्वाचित रामगढ़ विधायक सुनिता चौधरी का स्वागत समारोह सम्पन्न हुआ। केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हम झारखण्ड सरकार से लड कर रामगढ़ चुनाव जीते हैं। मिशन 24 अब हमारे चुनौती है हम अपने रणनीतिक को बेहतर ढंग से कार्य रुप दे दिया तो झारखण्ड हमारा होगा। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने किया। विषय प्रवेश कराते हुए मुख्य प्रवक्ता डा0 देवशरण भगत ने रामगढ़ चुनाव के रणनीति पर बिस्तर से चर्चा की। नवनिर्वाचित विधायक सुनिता चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। बुके पुष्पमाला व साल देकर स्वागत किया गया। नव निर्वाचित विधायक सुनिता चौधरी ने रामगढ़ की जनता समेत पार्टी के सभी नेतागण कार्यकर्ता को हार्दिक अभिनन्दन किया। विधायक डा. लम्बोदर महतो ने रामगढ़ चुनाव में लडने वाले आजसू योद्धाओं का जोरदार स्वागत किया और कहा कि हमने रामगढ़ जीत कर सरकार की गुमराह करने वाली झूठ फरेब लूट भ्रष्टाचार की नीति को बेनकाब किया है। पूर्व मंत्री राम चन्द्र सहीस ने कहा कि सरकार 1932 खतियान नही बल्कि 1923 खतियान बना रही हैं।पार्टी के वरिय नेता व बड़कागांव बिधान सभा प्रभारी रौशन लाल चौधरी ने बताया कि हेमंत सोरेन सरकार अपना कब्र खुद तैयार कर ली है। आजसू पार्टी का केन्द्रीय महाधिवेशन 28,29,30 अप्रैल को रांची में आयोजित होगा। समीक्षात्मक बैठक में विजय साहु दिलीप दांगी पूर्व विधायक शिव पूजन मेहत,ा निरु शांति भगत, राजेन्द्र मेहता, गुड्डू यादव, यशोदा देवी, पूनम वर्मा, अनिता साहु, बर्षा गाड़ी, भरत काशी, ज्ञान सिन्हा समेत कई लोगों ने अपनी राय रखी। सभी विधान सभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष व महिला मोर्चा के नेत्री लोग उपस्थित थे। बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, पूर्व डीआईजी व पार्टी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुबोध प्रसाद ने लोगांे में उत्साहित करने की बात कही। कार्यक्रम कि समापन पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह गढवा जिला प्रभारी सतीश कुमार ने सभी नेतागण को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि रामगढ़ अभी झाँकी है सम्पूर्ण झारखण्ड बाकी हैं। चूल्हा प्रमुख का तेजी से निर्माण कर 1924 मिशन फतह कर सकते हैं।